फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Udai Singh who made the killing of rivals

व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों ने कराई उदय सिंह की हत्या

Tue, 31 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Tue, 31 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Udai Singh who made the killing of rivals
घटना का खुलासा करते एसपी राजेश कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
अधजले मिले शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों ने उसकी हत्या सुपारी देकर कराई थी। युवक बिहार से लेबर लेकर आता था। एसपी राजेश कृष्ण ने वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करने वाली टीम को नगद इनाम भी दिया।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गयादीन की मढ़ैया कटरी धर्मपुर में 14 मई की रात हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव जला दिया था। दूसरे दिन अधजला शव मिलने पर थाना पुलिस के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए आस-पास के लोगों से युवक के बारे मेें जानकारी जुटाने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान बिहार प्रांत के गया जिलान्तर्गत पिरोरिया गांव निवासी अवध कुमार थाने पहुंचे और उन्होंने अपने भाई उदय सिंह के गायब होने की सूचना दी। देखने के बाद अवध ने अधजले शव की शिनाख्त अपने भाई उदय सिंह के रूप में की। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव ने अपनी टीम के साथ गांव पचपुखरा के निकट आदेश राजपूत निवासी टिकुरियन नगला को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि उदय सिंह 12 मई को फर्रुखाबाद आया था। उसने भट्ठा मालिकों के साथ ही मुनीमों से लेबर देने की बात कही। यह बात लेबर के दूसरे ठेकेदारों जुगनू और अर्जुन सिंह को नागवार लगी।

धंधा  चौपट होते देख जुगनू और अर्जुन सिंह ने उदय सिंह की हत्या कराने के लिए सात लाख की सुपारी आदेश राजपूत को दी। इसमें एक लाख रुपये तत्काल दिए गए थे। एसपी ने बताया कि इस घटना के अन्य आरोपी जोगेंद्र यादव निवासी बिलावलपुर थाना मऊदरवाजा, सरवन जाटव निवासी गढ़िया हैवतपुर थाना मऊदरवाजा, जुगनू और अर्जुन निवासी बरचेता थाना टनकुप्पा बजीरगंज जिला गया बिहार, पवन निवासी हब्बापुर थाना जहानगंज की तलाश जारी है।


उन्होंने बताया कि आरोपी से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसपी ने घटना का खुलासा करने पर मऊदरवाजा पुलिस टीम को पांच हजार का नकद इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed