फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two of the stolen lakhs from homes

दो घरों से लाखों की चोरी

Fri, 24 Jul 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं ने एक ही रात में लाखों का माल पार
विज्ञापन
कर दिया। एक मामले में तहरीर दी गई है जबकि अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव जनैया सिठैया निवासी प्रहलाद शाक्य की बेवा रामलली मकान में अकेली रहती हैं। इनके दो बेटे संतोष और अनुज दिल्ली में नौकरी करते हैं।

गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट के दरवाजे की कुंडी काट दी। दरवाजे खोलकर अंदर घुसे चोर कमरे में रखे बक्से को तोड़कर सामान चुरा ले गए। यह दूसरा बक्सा  उठा ले गए। दूसरे कमरे में लगी रंगीन टीवी भी चुरा ली। चोरों ने दूसरे बक्से को खेतों में लेकर तोड़ा। यह खाली बक्से को खेत में छोड़कर चले गए। इसमें रखी नगदी, जेवर व सामान

पार कर लिया। शुक्रवार की सुबह सोकर उठने पर महिला को चोरी की जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने खेत में बक्सा पड़े होने की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला ने बताया कि चोर उसके यहां से करीब 80 हजार के जेवर, पीतल के बर्तन, रंगीन टीवी और कपड़े चोरी कर ले गए। मामले की

तहरीर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार गांव जिजौटा बुजुर्ग निवासी रविनंदन उर्फ पप्पू और उसका भाई रामशंकर एक ही मकान में रहते हैं। मकान के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी को खोलकर चोर अंदर घुस गए। दोनों भाइयों के कमरे खोल कर वहां से अटैची और बक्से निकाल ले गए। शुक्रवार

की सुबह जब रामशंकर की पत्नी सीता देवी उठीं तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने  रविनंदन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविनंदन ने बताया कि चोर उसके यहां से करीब 2 लाख के जेवर और 15 हजार रुपये, पीतल के बर्तन और कपड़े चोरी कर ले गए। उसके भाई के यहां से चोर 1 लाख के जेवर और 4 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

घर में चोरी, पड़ोसी की पत्नी के कुंडल नोच भागे
घर में घुसे चोर कमरे में रखा बक्सा चोरी कर लाए। निकलते समय बाहर लेटे पड़ोसी की पत्नी के कुंडल नोचकर भाग गए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण जाग गए। चोरों का पीछा किया लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची। एक खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गांव मढ़ैया निवासी रामनाथ पाल गुरुवार रात घर में अकेले थे। रात को वह छत पर लेटे थे। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और बक्सा निकालकर मुख्य गेट से भागने लगे। इस दौरान चोरों ने घर के बाहर सो रहे पड़ोसी सुरेशपाल की पत्नी सुषमा देवी के कुंडल नोच लिए और भाग खड़े हुए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण जाग गए।

उन्होंने चोरों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चला। शुक्रवार को रामनाथ पाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नगला बसहा के चंद्रसिंह के खेत में पुलिस को बक्सा पड़ा मिला। रामनाथ ने बताया कि बक्से में कीमती कपड़े और नगदी रखी थी। प्रभारी एसओ सीएल दिवाकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed