फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck driver shot

ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या

Mon, 09 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Truck driver shot
होली के दिन शुक्रवार को हुए विवाद में हमलावरों ने ट्रक चालक की रविवार की
विज्ञापन
रात गोली मारकर हत्या दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मेरापुर के गांव संकिसा निवासी अतिराज सिंह कश्यप (32) पुत्र तिलक सिंह ट्रक चालक था। रविवार को वह ट्रक लेकर घर आया था। ट्रक को घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया था।

इसके बाद वह रात करीब 9 बजे घर लौट रहा था।  गोविंद के मकान के पास से गुजरने के दौरान गांव के ही अरुण दीक्षित उर्फ बंटी, अनुज उर्फ करू और शिक्षामित्र कुलदीप दीक्षित उर्फ चिंटू ने उसे घेर लिया। अतिराज ने भागने का प्रयास किया तो इन्हाेंने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। हमलावरों ने अतिराज के पेट में तमंचा सटा कर फायर कर दिया। गोली लगते ही अतिराज लहूलुहान होकर चिल्लाने लगा।

शोर सुन कर अतिराज के पिता तिलक सिंह और चाचा बदन सिंह समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए। अतिराज को लहूलुहान देखकर परिजन उसे ट्रैक्टर से इलाज के लिए सराय अगहत ले जाने लगे। रास्ते में थाना पुलिस की जीप दिखाई दे गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल को लोहिया अस्पताल ले जाने को कहा। लोहिया अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने अतिराज को मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने अनुज उर्फ करू को तमंचा समेत बंदी बना लिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के चाचा बदन सिंह ने बताया कि होली के दिन करू शराब पीए था। उसका अतिराज से गालीगलौज और इसके बाद हाथापाई हो गई। उस दिन करू ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने ने बताया कि इसी रंजिश के चलते करू और उसके साथियों ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बदन सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed