फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled SM from the beat beat poisonous substance

मारपीट से क्षुब्ध एसएम ने जहरीला पदार्थ पीया

Thu, 09 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled SM from the beat beat poisonous substance
सीएचसी में भर्ती स्टेशन मास्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मालगाड़ी का कासन देने को लेकर स्टेशन मास्टर व प्वाइंट मैन में विवाद हो गया। स्टेशन मास्टर का आरोप है कि प्वाइंट मैन व उसके पुत्र ने उनके ऊपर हमला बोलकर मारपीट की। इससे क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। मामले की रिपोर्ट थाने में नहीं दर्ज कराई गई है। बुधवार सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली मालगाड़ी स्टेशन पर फर्रुखाबाद-मथुरा पैसेंजर आने के इंतजार में खड़ी थी। 
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात एएसएम अंकुर आर्य के मुताबिक उन्होंने प्वाइंट मैन आराम सिंह को डाउन मालगाड़ी को रिमाइंडर कासन आर्डर देने को कहा। इस पर प्वाइंट मैन ने मना कर दिया। इसी बीच एसएम अमरिंदर सिंह आ गए। उन्होंने भी प्वाइंट मैन से कासन देने की बात दोहराई। इसी बीच सहायक स्टेशन मास्टर कार्यालय में एसएम और प्वाइंट मैन में विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी पर एसएम ने कंट्रोल में शिकायत के लिए फोन उठाया तो प्वाइंट मैन ने हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


इससे भीड़ लग गई। मारपीट से क्षुब्ध होकर स्टेशन मास्टर अंदर वाले कमरे में चले गए और वहां रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। यह देख एएसएम व पोर्टर ने दौड़कर उन्हें पकड़कर उनसे जहरीला पदार्थ छीन लिया। एएसएम ने 108 एंबुलेंस को फोन कर एसएम को सीएचसी में भर्ती कराया।  स्टेशन मास्टर का आरोप हैं कि उन्हें प्वाइंट मैन व उसके पुत्र ने जमकर पीटा है। सीएचसी के डाक्टर शिवप्रकाश ने बताया कि एसएम का इलाज किया है। जहर जैसे लक्षण नहीं पाए गए हैं। उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर जाने की सलाह दी गई है। उधर प्वाइंटमैन से बातचीत का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed