फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three homes and the theft of millions from the Sun Temple

सूर्य मंदिर और तीन घरों से लाखों की चोरी

Fri, 15 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three homes and the theft of millions from the Sun Temple
सूर्य मंदिर में जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : अमर उजाला
सूर्य मंदिर में चोरों ने पुजारी का कमरा बंद कर दानपात्र से नगदी चोरी की और पुजारी की बाइक भी उठा ले गए। घटना की सूचना पर डॉग स्क्वाएड ने मौके पर जाकर जांच की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं तीन घरों से चोर लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर स्थित मनोज शुक्ला उर्फ गुड्डू के घर के पास सूर्य मंदिर है। इस मंदिर में अमित पांडेय पुजारी हैं। इनका सहयोग बाबूराम भी करते हैं। बुधवार की रात चोर मंदिर के पीछे वाले गेट में लगे ताले को तोड़ अंदर आ गए। इसके बाद चोरों ने अमित के कमरे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने मंदिर में एक दानपात्र से नगदी निकाल ली और दूसरा दानपात्र ले गए। अमित पांडेय की बाइक भी चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब अमित उठे तो दरवाजा बंद होने पर उन्होंने बाबूराम को आवाज लगाई। बाबूराम ने कमरे की कुंडी खोलकर अमित को बाहर निकाला। जब वह लोग बाहर आए तो दानपात्र टूटा पड़ा था। पुजारी ने इसकी जानकारी मनोज शुक्ला को दी। कुछ ही समय में वह मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद डॉग स्क्वाएड की टीम बुलाई गई। टीम ने जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अमित पांडेय ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज शुक्ला ने बताया कि दानपात्र दो महीने से नहीं खोला गया था। उसमें हजारों की नगदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी आत्माराम अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए। चोर कमरे में रखे बक्सों से नगदी और जेवर निकाल ले गए। इसके बाद चोर आत्माराम के दूसरे बेटे प्रमोद कुमार के कमरे में घुसे और यहां से भी नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। आत्माराम के बेटे विनोद ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि चोर उनके यहां से करीब 2.50 लाख का सामान ले गए। इसके अलावा मोहल्ला कुम्हारान गली लालगेट निवासी विशंभरी देवी पत्नी सुंदरलाल के मकान में चोर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। यहां से चोर करीब एक लाख का जेवर और नगदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed