फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves stolen from two brothers' house

दो भाइयों के घर से लाखों का सामान चोरी

Wed, 16 May 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Thieves stolen from two brothers' house
The victim gives information about the victim. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली के रोशनबाद गांव में चोरों ने दो भाइयों के घर से लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पीड़ितों का कहना है कि तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई गई है। उधर, चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रोशनबाद गांव निवासी संजीव कुमार और उसके भाई रंजीत कुमार का आसपास मकान है। इनके मकान के पास में नीव का पेड़ लगा हुआ है। मंगलवार की रात संजीव कुमार और रंजीत परिवार समेत अपने घर की छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पेड़ के सहारे छत पर आए और नीचे कमरों में जीने से उतर गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे रुपये व जेवर निकाल लिए। संजीव कुमार के घर से बक्सा उठाकर ले गए। जो पेड़ से कुछ दूरी पर खाली जगह पर खुला हुआ छोड़ कर भाग गए। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग नींद खुलने पर उतर कर नीचे आए तो कमरे में अलमारी खुली देखकर हैरान रह गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। खेत के पास बक्सा खुला हुआ पड़ा मिला। संजीव कुमार ने बताया कि चोर उसके घर से 20 हजार रुपये नगद और 60 हजार रुपये के जेवर ले गए है। वही रंजीत कुमार ने बताया कि चोर उसके घर से 19 हजार रुपये नगद और 50 हजार रुपये का जेवर ले गए है। संजीव कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर उसका टरका दिया। एसओ सुशील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिल  गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed