फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves loot millions of jewels and cash from three houses

चोरों ने तीन घरों से लाखों के जेवर और नगदी उड़ाई

Tue, 29 Aug 2017 12:30 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 29 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves loot millions of jewels and cash from three houses
डेमो - फोटो : demo pic
जहानगंज। तीन घरों से चोर लाखों के जेवर और नगदी के अलावा बर्तन चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी विनोद कुमार रविवार की रात छत पर सो रहे थे। रात के समय चोर दीवार के सहारे छत पर आ गए। इसके बाद चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे बक्सों और अटैचियों को खोला। उसमें से नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। रात करीब दो बजे विनोद कुमार लघुशंका के लिए उठ कर नीचे आए तब उन्हे इसकी जानकारी हुई। सुबह विनोद ने पुलिस को तहरीर दी। विनोद ने बताया कि चोर उनके यहां से 13 हजार रुपये नगद और करीब 1.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।


इसके अलावा इसी गांव के कैलाश के घर की कुंडी खोल कर चोर पीतल के बर्तन, कपड़े और एक हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद गांव के ही श्रीराम के घर से चोर दो बक्सों को उठा ले गए। इसमें कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। एक ही रात में तीन घरों से चोरी की घटनाएं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस गश्त नहीं करती है। प्रभारी थानेदार महेश कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर देने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed