{"_id":"58595ecf4f1c1b1b64e39f01","slug":"the-woman-lives-hanging-in-domestic-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
राखी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी राखी (28) पत्नी विनय चतुर्वेदी का मंगलवार को घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके कुछ देर बाद राखी ने अपनी बड़ी बेटी आंशी (8) को तैयार कर स्कूल भेज दिया था। इधर, पति नीबकरोरी मंदिर दर्शन करने के लिए चले गए।
दूसरी बेटी निराली (4) को राखी ने झूला डालकर उसे वहां भेज दिया। राखी अपने कमरे में गई और कुंडे में साड़ी डालकर गले में उसका फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद निराली जब झूला झूलने के बाद कमरे में गई तो मां को न देखकर बाहर निकल आई।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के ससुर ने जब बहू को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर ससुर ने अंदर जाकर देखा तो बहू फांसी पर लटकी थी। यह देखकर ससुर की चीख निकल गई। कुछ ही समय में पति और अन्य लोग भी आ गए।
आनन-फानन में महिला को उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। विनय के परिजनों ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मायके वाले नहीं आए थे। परिजनाें ने बताया कि विनय की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी।