फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The house caught the gravity of abortion

मकान में गर्भपात का गोरखधंधा पकड़ा

Thu, 11 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 11 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने गुरुवार को आवास विकास कालोनी के एक मकान में छापा मारकर गर्भपात के गोरखधंधे का भांडा फोड़ दिया। मौके पर आशा कार्यकर्ता और मकान मालकिन को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मिलीं प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाओं को सील किया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ ने आशा, मकान मालकिन व गोरखधंधे में शामिल एक अन्य महिला के खिलाफ तहरीर दी है।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को गुरुवार दोपहर शहर के आवास विकास सेक्टर 6 बी/510 निवासी सरयू देवी पत्नी सुखाईलाल दिवाकर के मकान में गर्भपात सेंटर चलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को छापेमारी के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव कुमार, सीओ सिटी आलोक सिंह, शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह की टीम ने तुरंत मकान में छापा मारा तो वहां गर्भपात कराने आई अमृतपुर कसबे की एक महिला मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



आशा कार्यकर्ता निरवेश कुमारी उसके पास बैठी थी। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे धर्मपुर निवासी कविता शाक्य पत्नी रमन ने यहां भेजा था। पूछताछ के बाद महिला को लोहिया महिला अस्पताल भेजा गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि गर्भपात का गोरखधंधा कविता नाम की महिला ही चलाती है।


उसकी तलाश की जा रही है। डिप्टी सीएमओ ने आशा निरवेश कुमारी, मकान मालकिन सरयू देवी दिवाकर और कविता शाक्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं फिलहाल कोतवाली में हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed