फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The former soldier's home in broad daylight robbery of millions

पूर्व सैनिक के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट

Thu, 26 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Thu, 26 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The former soldier's home in broad daylight robbery of millions
एएसपी से घटना की जानकारी लेते पु‌लिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर के घर में गुरुवार दिनदहाड़े घुसे बदमाशों ने लाखों की लूटपाट की। गृहस्वामी को परिवार सहित बंधक बनाकर पीटा। लूटपाट के बाद  पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला लोको रोड मसेनी विद्यावती स्कूल के पास रिटायर्ड सूबेदार मेजर कुनेंद्र पाल सिंह का मकान है। गुरुवार को वह पत्नी उषा राठौर, बेटी कल्पना चौहान तथा साले के पुत्र हरदोई के सवायजपुर निवासी ज्ञानू सिंह के साथ बैठे थे। लगभग 11.25 बजे किसी ने दरवाजे की कुंडी खटकाई। इस पर कुनेंद्र ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही तीन अपरिचित अंदर घुस गए।
विज्ञापन


कुनेंद्र और उनकी बेटी ने विरोध किया तो बदमाशों ने पंच मारकर घायल कर दिया । बैग से रिवाल्वर निकालकर चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी शोरशराबा किया तो जान से मार देंगे। यह देख परिवार के सभी लोग घबरा गए। बदमाश पूरे परिवार को एक कमरे में ले गए और जमकर पीटा। कल्पना के पुत्र अर्णव को जान से मारने के लिए गन प्वाइंट पर ले लिया। इससे घबराई कल्पना ने अलमारी का लॉक तोड़कर सामान ले जाने की बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी में रखे 1.80 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के कीमती जेवर लूट लिए। जाते समय परिवार के सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। उनके जाने के बाद कल्पना ने खिड़की खोलकर शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और उन्हें कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी राजेश कृष्ण ने दावा किया है कि घटना का खुलासा अतिशीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed