फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The death of the young man from the truck crushing

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the truck crushing
कटिया रोड पर एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत
विज्ञापन
हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और ट्रक मालिक के पुत्र ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने ट्रक कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अलीपुर खेड़ा निवासी राकेश बाथम का पुत्र गौरव बाथम अपने मामा प्रभू बाथम निवासी मोहल्ला कहारन टोला थाना कंपिल के यहां कुछ दिनों से रह रहा था। रविवार को गौरव अपने घर जाने के लिए बस पकड़ने कटिया रोड स्थित बसअड्डे पैदल आ रहा था। सुबह करीब 8.30 बजे कायमगंज रोड से गुजरते समय पीछे से आ रहे

ट्रक की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़ा। ट्रक का पहिया उसके सिर पर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख ट्रक चालक श्रीकृष्ण निवासी हजियांपुर और मालिक कमलेश चंद्र का पुत्र अखिलेश कुमार निवासी फैजबाग ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के

साथ ही मृतक के मामा प्रभू बाथम, पत्नी संसारा देवी, पिता राकेश कुमार और मां सरला देवी मौके पर पहुंच गए। गौरव का शव देख पत्नी और मां कई बार अचेत हुईं। पुलिस ट्रक के साथ चालक श्रीकृष्ण व मालिक के पुत्र अखिलेश को पकड़कर थाने ले

आई। पिता राकेश ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई प्रभाकर शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक और मालिक का पुत्र हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed