{"_id":"58b074de4f1c1b6f1cb24ee5","slug":"the-clashes-between-the-two-factions-clash-police-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट से तनातनी, थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में मारपीट से तनातनी, थाना घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने के बाहर जमा भीड़ को रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल पत्र तोड़ने पर हुए विवाद में शुक्रवार की शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। आक्रोशित घायल पक्ष के लोगों ने धार्मिक स्थल के अंदर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर नारेबाजी की और जाम लगा दिया। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत किया। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी मोहम्मद नासिर के खेत में बेल के पेड़ लगे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पड़ोसी मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी सिपाही सुशील गिहार का भतीजा अनुज बेल पत्र तोड़ने के लिए गया था।
इसी दौरान विवाद हो गया था। मोहम्मद नासिर का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह धार्मिक स्थल गया हुआ था। इसी बीच सुशील परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल पर घुस आया और लाठी और तमंचों की बटों से उसे पीटा। बीच बचाव करने आए नसीम को भी पीटा। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
जानकारी पर नासिर को लेकर परिवार और अन्य लोग थाने पहुंचे। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी संजीव राठौर की सूचना पर एएसपी आशोक कुमार, एडीएम आरबी सोनकार, एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने जाम लगाए लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खोला।
विज्ञापन
देर शाम नासिर ने सिपाही सुशील गिहार, अजय, अनुज, सोनी, विनोद कुमार, गोलू, सनी के खिलाफ घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसओ ने बताया कि दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।