{"_id":"588e2d1e4f1c1b2e3de805cd","slug":"the-body-was-found-on-the-railway-track-missing-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
राकेश गंगवार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नलकूप से लापता हुए अधेड़ का शव 24 घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे लिया। जीआरपी के अनुसार मृतक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। गांव कुईया संत निवासी राकेश (58) का परिवार में किसी से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर शनिवार की सुबह वह साइकिल लेकर खेत पर लगे नलकूप पर चला गया।
दोपहर तब न लौटने पर पुत्र सचिन और भाई अरविंद गंगवार राकेश की तलाश करने लगे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब 24 घंटे बाद रविवार को देापहर के समय अद्दूपुर-महमदपुर गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का क्षतविक्षत शव पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर पुत्र सचिन, भाई अरविंद गगवार घटनास्थल पर पहुंचे और शिनाख्त की। अरविंद की पत्नी मीना देवी ने बताया कि जेठ राकेश बीमार रहते थे। वह नलकूप पर गए थे पर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गए, इसकी जानकारी नहीं है। एसओ मोहित यादव ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।