{"_id":"5818d9be4f1c1b0e57436230","slug":"tempo-affected-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की चपेट में आया छात्र, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो की चपेट में आया छात्र, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की चपेट में आने से छात्र घायल हो गया। परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी नीलेश कटियार की कालोनी में ही फोटोग्राफी की दुकान हैं।
नीलेश का बेटा आरुष (8) मंगलवार की शाम अपने बड़े भाई आर्यन के साथ टॉफी लेने के लिए गया था। सड़क पार करते समय आरुष टेंपो की चपेट में आ गया। इस हादसे में टेंपो पलट गया। चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को प्राइवेट अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। मां अंचल देवी बेटे के शव को देखकर अचेत हो गई।
परिजनों ने बताया कि आरुष एलकेजी में पढ़ता था। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। एक अन्य घटना में कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग निवासी देशराज साइकिल से फर्रुखाबाद होकर घर लौट रहा था। जब वह नेकपुर ग्रामीण बैंक के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन
उसी समय पीछे से आ रहे टेंपो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। टेंपो में सवार यात्री सचिन निवासी बढ़पुर घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया।