फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Temple and advocate for the millions of home theft

शिवमंदिर और अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी

Sun, 06 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 06 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Temple and advocate for the millions of home theft
बढ़पुर में शिवमंदिर का ताला तोड़कर चोर चढ़ावा और घंटा चुरा ले गए। चोरों
विज्ञापन
ने नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी पर रविवार सुबह श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं चोरों ने मऊरदवाजा इलाके में मेनगेट की कुंडी खोलकर अधिवक्ता केे मकान से लाखों रुपये व  जेवर चोरी कर लिए। अधिवक्ता के घर चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मोहल्ला बढ़पुर में शिव मंदिर में कमेटी ने शनिवार को जन्माष्टमी पर सजावट कराई थी। कृष्ण जन्म पर रात एक 1 बजे तक मंदिर में आयोजन चला। कमेटी के मेंबर और पुलिसकर्मी यहां बने रहे। प्रसाद वितरण के बाद मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। रात को चोरों ने मंदिर के दरवाजे पर लगे ताले तोड़ दिए। यह मंदिर में चढ़ावा के करीब पांच हजार रुपये, पीतल के

घंटे, पांच एलईडी और बर्तन चोरी कर ले गए। चोरों ने नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया। रविवार की सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, धीरेंद्र वर्मा, रितेश वर्मा, अमित वर्मा, सरजू कटियार, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग भी मंदिर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी दो बार मंदिर में

चोरी चुकी है। चोर दानपात्र को तोड़ कर चढ़ावा ले गए थे।  पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं थाना मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला बड़ाखेल बजरिया निवासी अधिवक्ता नूर मोहम्मद शनिवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में मेनगेट की कुंडी को खोलकर घर में घुसे चोर अटैची और बक्सों से नगदी व जेवर

चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह परिवार के लोगों के सोकर उठने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नूर मोहम्मद ने बताया कि चोर उनके यहां से 2.65 लाख रुपये नगद और करीब 1.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की रकम को लेकर एसओ सुनील यादव और अधिवक्ता के बीच नोकझोंक भी हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed