फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teens drowned in pond

किशोर की तालाब में डूबने से मौत

Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Teens drowned in pond
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
मौसी के साथ पूजा करने गया किशोर तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना नबावगंज के गांव गनीपुर के रहने वाले प्रताप की साली सोनम पत्नी रामपाल, निवासी ऊंगरपुर मोहम्मदाबाद उसके घर आई हुई थी। सोमवार को वह गांव भगौना में बने रामजानकी मंदिर पर पूजा करने गई और अपने साथ गौरव (14) को भी ले गई।
विज्ञापन


सोनम पूजा करने लगी और गौरव वहां से हटकर तालाब की तरफ चला गया। मौसी सोनम पूजा में व्यस्त रहीं और गौरव तालाब के पानी में समा गया। समय इतना बीत गया कि गौरव का शव अपने आप ऊपर आ गया। पानी में शव पड़ा देखकर गांव वाले आनन-फानन में भाग कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने गौरव के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


घरवाले गौरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबावगंज ले गए जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, गौरव के तालाब में डूबकर मरने की खबर पाकर गौरव के पिता और अन्य परिजन आनन-फानन घटना स्थल पर पहुंच गए और देखते-देखते घटना स्थल पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed