{"_id":"5c7d6b62bdec22140d5693fd","slug":"tantric-wounded-in-protest-against-tampering-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर तांत्रिक के गुर्गों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर तांत्रिक के गुर्गों ने की मारपीट
Mon, 04 Mar 2019 11:46 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल कस्बा थाना से चंद कदम दूर तांत्रिक झाड़फूंक कर अंधविश्वास फैला रहा है। सोमवार को कासगंज से परिजनों के साथ आई महिला से तांत्रिक ने छेड़छाड़ कर दी। सामने बैठे पति ने इसका विरोध किया तो तांत्रिक के इशारे पर गुर्गों ने उसकी धुनाई कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस औपचारिकता कर लौट गई।
कस्बा के मोहल्ला पट्टीमदारी निवासी तांत्रिक पिछले कई माह से अपने घर में झाड़फूंक कर रहा है। इस खेल का विरोध करने वालों को दबाने के लिए तांत्रिक ने गुर्गे लगा रखे हैं। सोमवार सुबह कासगंज निवासी युवक अपने माता-पिता के साथ बीमार पत्नी को लेकर वहां पहुंचा। झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। इस पर युवक ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी व गालीगलौज होने लगी। वहां मौजूद गुर्गे तांत्रिक का इशारा मिलते ही युवक पर टूट पड़े और उसे पीटने लगे। परिजनों ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो गुर्गों ने उनसे भी धक्कामुक्की कर दी।
शोर सुनकर वहां मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। भीड़ के भी विरोघ करने पर तांत्रिक उनसे भी गालीगलौज करने लगा। इस दौरान हंगामा हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। इसी बीच सूचना पर थाने के दरोगा मौके पर पहुंचे और युवक व उसके परिजनों को समझाकर घर जाने की सलाह देकर लौट गए। मोहल्ला निवासी डिंपल शर्मा, पवन कुमार, वीर पांडेय, रामू सैनी आदि ने बताया कि कई बार तांत्रिक के घर में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, उसके गुर्गे दबंग हैं। इससे अंधविश्वास का कारोबार चल रहा है। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई के बजाए औपचारिकता कर लौट जाती है। थाना प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।