{"_id":"58b5bec34f1c1bbd56832ec5","slug":"stolen-from-the-house-of-lakhaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से लाखाें का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से लाखाें का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही सराफा दुकान समेत छह स्थानों में चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली। कस्बा निवासी आदित्य दुबे का मकान पोस्ट आफिस के पास में है। इसके सामने उनका दूसरा मकान है। आदित्य दूसरे मकान में सो रहे थे। सोमवार रात किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। यहां पर चोरों ने मकान में रखी अलमारी, बक्सा और अटैचियों को खोल कर वहां से नगदी और जेवर के अलावा 12 बोर के कारतूस चोरी कर ले गए।
आदित्य ने बताया कि चोर उनके यहां से 25 कारतूस 12 बोर और बंदूक की बट के अलावा सोने चांदी के जेवर, नगदी ले गए। पीड़ित ने बताया कि सूचना रात दो बजे यूपी 100 को दी। सुबह पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। एक ही रात में कसबा में हुई वारदातों से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लचर व्यवस्था से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। आदित्य की तहरीर पर पुलिस ने शाम को रिपोर्ट दर्ज कर ली। आदित्य का बेटा अनुज सेना में है। उसकी तैनाती पटना में है।
चोरों ने पूर्व प्रधान लालाराम के मकान में चोरी का प्रयास किया। कुछ दूरी पर रह रहे राधेश्याम गुप्ता के मकान में किराए पर रहे रहे चकबंदी के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी विजय के कमरे का ताला तोड़ा। खटपट की आवाज होने पर राधेश्याम ने आवाज लगाई। इस पर चोर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने पास में ही स्थित अश्वनी कटियार के सराफा दुकान की गैलरी की ओर ताले को तोड़ दिया। अंदर गोदाम को तोड़ा तो वहां पर भूसा भरा था। विनोद कुमार की मोबाइल की दुकान की गैलरी का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि यहां से भी कुछ नहीं जा सका। हरिओम चौबे की परचून दुकान की गैलेरी का ताला तोड़ा यहां पर पशु आहार भरा हुआ था। यहां से भी कोई चोरी नहीं हो पाई। कस्बे के ही मलिखान चौबे की दुकान का ताला तोड़ दिया। यहां से भी चोरी नहीं हो पाई।