फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stolen cash and thousands of luggage from shops

दुकानों से नगदी व हजारों का सामान चोरी

Sat, 08 Jul 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 08 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Stolen cash and thousands of luggage from shops
टूटी हुई सेफ को देखते दुकान मालिक। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। कार सवार चोरों ने बीती रात दो अलग-अलग स्थानों से 50 हजार रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।   नगर के सीपी तिराहा निवासी नीरज गंगवार की कंपिल रोड पर दुर्गा टाकीज के पास सीमेंट व महेंद्रा ट्रैक्टर की एजेंसी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात लगभग दो बजे के आसपास चोर उनकी दुकानों के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। अंदर पहुंचकर चोरों ने वहां बने आफिस के गेट का ताला तोड़कर आफिस के अंदर से दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक एलईडी टीवी, एक इनवर्टर, दो बैटरी और वहां रखी सेफ को तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर अपने साथ एक कार लाए थे। चोर जब सामान कार में रख रहे थे तभी खटपट की आवाज पर दुकानों के सामने रहने वाले विनोद गंगवार की आंख खुल गई। उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी और चोरों को भी ललकारा। इस पर चोर अपनी कार लेकर सीपी तिराहे की ओर भाग गए। दुकान मालिक जब तक मौके पर पहुंचे तब चोर भाग चुके थे। इसके बाद चोरों ने कुछ  ही दूरी पर क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी प्रवेंद्र गंगवार उर्फ मुन्ना के घर से भी इनर्वटर, बैटरी व स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए। मुन्ना गंगवार ने बताया कि वह अपने अंदर वाले घर में सो रहे थे। उनके घर के बाहर भी कार के टायराें के निशान पाए गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल भुवनेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed