फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son were reading the Ramayana at the temple; thieves made off with jewelry from their home

Aligarh News: पिता-पुत्र मंदिर में पढ़ते रहे रामायण, चोर ले गए घर से गहने

Mon, 21 Sep 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Father and son were reading the Ramayana at the temple; thieves made off with jewelry from their home
गांंव नगला पतेल में शनिवार की रात को गृहस्वामी गांव में ही मंदिर पर रामायण पाठ पढ़ते रहे और घर से चोर गहने चोरी करके ले गए। घटना का पता तब चला जब गृहस्वामी रात दो बजे मंदिर से घर लौटे तो अलमारी खुली हुई देखी और सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

गांव निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमैन राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को वह बेटे के साथ घर के निकट मंदिर में चल रहे रामायण पाठ में शामिल होने गया था। रात करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सामान जमीन पर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखी पांच सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पेंडल व चांदी की चार पाजेब गायब मिली हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि चोरी की घटना की जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed