फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP 112 policemen caught stealing diesel, two suspended

Bareilly News: डीजल चोरी करते दिखे यूपी 112 पुलिसकर्मी, दो निलंबित

Mon, 21 Sep 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
UP 112 policemen caught stealing diesel, two suspended
शाही (बरेली)। आपातकालीन सेवा 112 से जुड़े पुलिसकर्मियों पर डीजल चोरी करके बेचने और उसकी रकम वसूलने के आरोप लगे हैं। वीडियो व फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शाही थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार व कांस्टेबल मोंटी कुमार को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड मुकेश शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, दुनका चौकी क्षेत्र में चलने वाली 112 सेवा के वाहन का डीजल चोरी किया जा रहा था। इसे पेट्रोल पंप कर्मचारियों के माध्यम से बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री की रकम भी उन्हीं कर्मचारियों से वसूली जाती थी। वायरल वीडियो और फोटो में पीआरवी कर्मी हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल मोंटी कुमार व होमगार्ड मुकेश शर्मा पंप पर डीजल बेचते और रुपये लेते दिख रहे हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed