फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SO -line spot in beating inspector suspended

पिटाई में दरोगा सस्पेंड एसओ लाइन हाजिर

Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
मेरापुर थाने में युवक के साथ पुलिसिया पिटाई का वीडियो वायरल होने को एसपी
विज्ञापन
दिनेश कुमार पी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने पिटाई करने में दरोगा व दो सिपाहियों को सस्पेंड और एसओ को लाइन हाजिर कर दिया है। राजेपुर एसओ को तिकोना चौकी प्रभारी बनाया गया है। अचानक हुए इस फेरबदल से विभाग में हड़कंप मचा है।

गांव नगला नानकार निवासी सर्वेश, सुरजीत और फरीद को थाने के दरोगा रामसनेही ने संकिसा के पास से चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ने का दावा किया था। इस दौरान दरोगा ने सर्वेश को थाने लाकर पिटाई कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वाट्स एप पर लोड करने के साथ ही पुलिस के अफसरों को भेज दिया। इस पर एसपी दिनेश कुमार पी ने गुरुवार की

रात में ही दरोगा रामसनेही और एसओ सालिगराम वर्मा के साथ ही थाने के चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। शुक्रवार को सर्वेश के पिता उमेशचंद्र ने एसपी से मिलकर बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर देर रात दरोगा रामसनेही, सिपाही दीपक और सुबोध को निलंबित कर दिया है।

वहीं एसपी ने मोहम्मदाबाद कोतवाल केबी सिंह को मेरापुर थाने और पुलिस लाइन के दरोगा भीम सिंह को मोहम्मदाबाद कोतवाली का चार्ज दिया है। राजेपुर एसओ श्रीकांत यादव को वहां से हटा कर तिकोना चौकी प्रभारी बनाया गया। यहां तैनात नरेंद्र कुमार को राजेपुर एसओ बनाया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के एसएसआई रामजीवन यादव को शहर की आईटीआई

चौकी का प्रभारी बनाया गया। कायमगंज मंडी चौकी प्रभारी रामनरेश को कोतवाली से संबद्ध कर दिया गया।  कायमगंज कोतवाली के दरोगा दिनेश कुमार को मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच के दरोगा मुकेश चौहान को

मेरापुर थाने से संबद्ध  कर दिया। एसपी ने मोहम्मदाबाद के पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। अचानक पुलिस महकमे में हुए फेरबदल से कई थाना प्रभारियों में हड़कंप मच गया। एसपी के रुख को देखकर अन्य प्रभारी सचेत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed