फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Several injured in incidents of assault

मारपीट की घटनाओं में कई घायल

Mon, 13 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

गांव सातनपुर निवासी विमल पाठक पानी की सप्लाई करते हैं। इनके साथ में  कांशीराम कालोनी निवासी केशव शुक्ला भी काम करते हैं। सोमवार को केशव शुक्ला विमल को अपने साथ कांशीराम कालोनी ले गया। यहां इनमें विवाद हो गया। इस

पर केशव ने विमल को ईंट मार कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल ने थाना पुलिस को तहरीर दी। वहीं शहर कोतवाली के मोहल्ला चोबदरान निवासी रामसिंह रविवार को अपने दोस्त रामाकांत बाजपेई के यहां गए थे।  यहां इनमें कहासुनी हो गई। इस पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं मोहल्ला दरीबा पश्चिम

निवासी सुभाषचंद्र को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। एक अन्य मामले में रोडवेज बस अड्डा स्थित बीयर की दुकान पर कुछ लोग बीयर पी रहे थे। यहां लकूला के एक युवक से इनका विवाद हो गया। इस पर बीयर पीने वाले युवकों ने उसे बेल्टों से पीट दिया। इससे रोड पर जाम लग गया। मामले की सूचना पिटे युवक के साथी भी आ गए। तब तक

मारपीट करने वाले भाग चुके थे। पहुंची पुलिस ने युवकों को वहां से हटा दिया। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जसूपुर निवासी पूनम देवी पत्नी गुड्डू की जेठानी पिंकी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर जेठानी ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने जेठानी और उसके बेटे सचिन के खिलाफ सूचना दर्ज कराई है।

उधर, मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी डा. अहिवरन सिंह का किराना बाजार में क्लीनिक है। 10 अप्रैल को अहिवरन की पत्नी घर पर थी। इसी बीच एक युवक कबाड़ा लेने अंदर घुस आया। इस पर उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया। तभी वह वहां से मोबाइल चोरी कर ले गया। सोमवार को युवक अपने एक साथी के साथ फिर से मोहल्ले में पहुंचा। महिला ने इसकी

सूचना पति को दी। डाक्टर युवक और उसके साथी को पकड़ कर चौकी ले जाने लगे। तभी युवक ने कहा की मोबाइल घर पर है। इस पर अहिवरन सिंह और इनके बेटे गोपाल शहर के मोहल्ला सुनहरी मस्जिद  पहुंचे। यहां पर युवक के परिजनों ने पिता-पुत्र से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। पिता पुत्र ने कोतवाली में बैठे रेलवे रोड चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह यादव को प्रार्थना पत्र दिया तो उन्होंने टरका दिया।  

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव नगला दलजीत सिंह निवासी मुकेश यादव ने गांव के ही राजेश यादव, शिवमंगल यादव और रामसच्चे यादव निवासी नगरिया के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि सोमवार को वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर जा रहा था। गांव मॉडल शंकरपुर के पास हमलावर मिले और शराब के लिए

रुपये मांगे। उसने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए हमलावरों ने लाठीडंडों से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने 20
हजार रुपये छीनने के साथ फायर भी किया। कोतवाल कुंवरबहादुर सिंह ने बताया कि रुपये छीनने और फायर करने की बात गलत है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed