फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School teacher sabotage, assault

स्कूल में अभिभावक ने की तोड़फोड़ ,मारपीट

Tue, 06 Feb 2018 11:55 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 06 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बजरिया जाफर खां स्थित ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल में बच्चे के घयल होने से गुस्साए परिजनों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट की।  इस बवाल में शिक्षक समेत तीन लोग घायल हो गए। अभिभावक की यह करतूत स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूल प्रबंधक ने आरोपी अभिभावक समेत 10-11 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

बजरिया जाफर खां स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में अजय गुप्ता का पुत्र उत्कर्ष गुप्ता पढ़ता है। अजय ठेकेदारी करते है और नगर पालिका चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के करीब है। स्कूल प्रबंधक पीयूष दुबे के अनुसार सोमवार को स्कूल में छात्र उत्कर्ष की तबियत ढीली होने पर घर जाने के लिए कहा गया। जब वह स्कूल में जीने से उतर रहा था तो गिरकर चुटहिल हो गया।
विज्ञापन


स्कूल का स्टाफ बच्चे को घर छोड़ आया। सुबह करीब 10.30 बजे अजय गुप्ता के भाई साथियों के साथ स्कूल में घुस आए और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने गमले आदि तोड़ने के साथ ही स्टाफ कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने शिक्षिकाओं के साथ गालीगलौज करते हुए जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट और तोड़फोड़ से बच्चे कमरों में दुबक गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। मारपीट में शिक्षक अमन अरोरा, नन्हे और उमेश यादव घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed