फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rs beaten traveler on demand, Chen snatched

रुपये मांगने पर यात्री को पीटा, चेन छीनी

Mon, 30 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rs beaten traveler on demand, Chen snatched
पत्नी व बच्चों के साथ मौजूद प्रदीप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रुपये मांगने पर यात्री के साथ परिचालक सहित तीन लोगों ने मारपीट कर चेन छीन  ली। क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी प्रदीप कुमार, पत्नी साधना व बच्चों देवांश व एकांश की दवा लेने फर्रुखाबाद गया था। फर्रुखाबाद स्थित लालगेट से प्राइवेट बस में सवार होकर गांव आ रहा था। कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव हथियापुर के पास रास्ते में बस खराब हो गई। इस पर उसने परिचालक से किराया वापस मांगा।
विज्ञापन


इस पर विवाद हो गया। प्रदीप का आरोप था कि परिचालक व उसके दो साथियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलने पर यूपी 100 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को अपने कब्जे ले लिया और कोतवाली ले गई। बस मालिक को बुलवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल मऊदरवाजा थाने का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed