फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Road accident injuries to teens on Organically

सड़क दुर्घटना में किशोर के घायल होने पर बवाल

Tue, 29 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road accident injuries to teens on Organically
क्राइम - फोटो : demo
थाना क्षेत्र के गांव अदमापुर के पास बाइक की टक्कर से किशोर के घायल होने पर लोगों ने जाम लगाकर भारी बवाल किया। भीड़ के पथराव से चार पुलिसवालों की बाइकें और एक राहगीर की बाइक टूट-फूट गई। दरोगा व सिपाही चुटहिल हो गए। बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स बुला ली गई। थानाध्यक्ष जहानगंज प्रदीप यादव ने जैसे-तैसे हालात संभाले।
विज्ञापन


छिबरामऊ के मोहल्ला दीक्षितान के रहने वाले वीरसिंह चौहान और विकास मिश्र सोमवार को सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान की परीक्षा देकर जहानगंज की ओर जा रहे थे। अदमापुर गांव के पास उनकी बाइक की चपेट में आकर इसी गांव का 16 वर्षीय श्यामू पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से अदमापुर का श्याम सिंह घायल हो गया। पांच बाइकें टूट गईं। दरोगा रामसेवक वर्मा, सिपाही गजराज सिंह और जुबैर खां को भी चोटें आईं। भीड़ का उग्र रूप देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। शेखपुर मेले में ड्यूटी कर रहे थानाध्यक्ष जहानगंज प्रदीप यादव देर रात मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed