फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rickshaw driver 's body found , murder suspected

रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 14 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver 's body found , murder suspected
लापता रिक्शा चालक का शव चौथे दिन गांव के पास गड्ढे में पड़ा मिला। घटना
विज्ञापन
की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कपड़ों से की। शव के पास दुर्गंध आ रही थी।  पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मऊदवाजा इलाके के गांव नया नगला निवासी राजेश जाटव (35) पुत्र रामचंद्र टाउनहाल स्थित निजामुद्दीन के यहां रिक्शा

चलाता था। राजेश 10 अगस्त को घर से रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद वह लौट कर नहीं आया। परिवार के लोगाें ने उसकी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी परिवार के लोगाें ने पुलिस को दी थी। शुक्रवार की सुबह गांव के मोड़ के पास गड्ढे से बदबू आने पर ग्रामीणों ने खोजबीन की तो  शव दिखाई दिया। राजेश के भाई यादराम और

अन्य लोग भी आ गए। यादराम ने कपड़ों से राजेश की  शिनाख्त की। शव का सीधा पैर और हाथ जानवरों ने नोंच लिया था। सूचना मिलने पर एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय बाद एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी रामभवन चौरसिया, स्वाटटीम प्रभारी ब्रजेश यादव समेत फोर्स पहुंच गई।  एसपी ने प्रधान दयाराम शाक्य के अलावा परिवार के

लोगों से पूछताछ की । पुलिस ने गांव के विजय, अजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार राजेश की पसली टूटी थी।  सिर

में  भी चोट लगी थी। सूत्रों का कहना था शव इतना सड़ गया था कि मौत का कारण सही पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि डा.अजय कुमार ने शरीर पर आईं चोटों से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed