फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Released from the crane toppled transformers , oil spills

क्रेन से छूटकर गिरा ट्रांसफार्मर, तेल का रिसाव

Sun, 30 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Released from the crane toppled transformers , oil spills
फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के लिए आया नया ट्रांसफार्मर बेस पर रखने के
विज्ञापन
दौरान क्रेन के पंजे से छूटकर गिर गया। ट्रांसफार्मर की बुशिंग, फ्यूज सेट में गड़बड़ी आने से तेल का रिसाव होने लगा। इस पर एसडीओ ने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। जमीन पर गिरे ट्रांसफार्मर को उठवाया गया।  इसकी जांच के लिए मीटर विभाग के अफसरों को बुलवाया गया।

उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी जगह रविवार को नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया  था। पहले पुराने ट्रांसफार्मर को क्रेन से हटाया गया। इसके बाद दोपहर में नया ट्रांसफार्मर रखा जा रहा था। अचानक क्रेन का पहिया जमीन में धस गया। इसके पंजे से नया ट्रांसफार्मर छूट कर जमीन पर  गिर पड़ा। इससे ट्रांसफार्मर की बुशिंग और फ्यूज

सेट में खराबी आ गई। जानकारी मिलते ही एसडीओ राहुल बाबू कटियार उपकेंद्र पर पहुंचे। इन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाई। क्रेन से ट्रांसफार्मर को सीधा कराया गया। इससे तेल रिसता देख एसडीओ ंने क्रेन चालक और ठेकेदार की भी क्लास लगा दी। इसके बाद मीटर विभाग के अफसरों को बुलाया गया। ट्रांसफार्मर के साथ आए कंपनी के लोग

जांच में जुट गए। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कंपनी के लोग जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ट्रांसफार्मर की स्थिति सामने आएगी।

चार दिन से बिजली संकट से जूझ रहे शहरी
ट्रांसफार्मर खराब होने से शहरी चार दिन से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। नए ट्रांसफार्मर के गिरने से बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार होता नहीं दिख रहा है। फिर भी अफसर जल्दी समस्या दूर करने का भरोसा दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मिल्कडेयरी, डिवीजन और फतेहगढ़, बेवर रोड फीडर को शिफ्ट में बिजली दी जा रही है। उपकेंद्र की

मशीनों के जवाब देने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए बनाया गया रोस्टर भी बेअसर हो गया है। लगभग तीन दर्जन मोहल्लों में पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed