{"_id":"57e42baa4f1c1b0222a83fb9","slug":"ran-ran-to-the-ambulance-driver-beaten-timardaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बारातियों से भरी बस पलटने के बाद घायल बारातियों को बुधवार देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मरीज को प्राइवेट अस्पताल ले जाने से मना करने पर तीमारदारों ने एंबुलेंस चालक को पीट दिया। इस दौरान लोहिया गेट के बाहर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस चालक को पकड़ कर जीप में बैठा लिया। भीड़ के चले जाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जिला एटा कसबा सहावर से बुधवार शाम बारातियों को लेकर बस जिला कन्नौज थाना सौरिख के गांव सकरावा जा रही थी। जब बस मोहम्मदाबाद के टिलियां नगला स्थित चौधरी गजराज सिंह इंटर कॉलेज के पास से गुजर रही थी। उसी सम सामने गड्ढा आने से बस बेकाबू होकर पलट गई थी। इस हादसे में करीब 40 बाराती घायल हो गए थे, जिसमें महिलाएं, बच्चे, पुरुष व युवक शामिल थे।
विज्ञापन
सभी घायलों को बुधवार देर रात एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार लोहिया अस्पताल पहुंच गए थे। लोहिया अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. बीके दुबे के अलावा सभी स्टाफ घायलों का इलाज करने में जुट गया। हर कोई घायल बारातियों के इलाज की जानकारी लेता रहा। घायलों को मोहम्मदाबाद और कमालगंज अस्पताल से एंबुलेंस लेकर आती रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान लोहिया अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसी बीच घायल बाराती सत्तार की हालत नाजुक होने पर तीमारदारों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक स्वदेश कुमार से कहा। चालक ने मना कर दिया। इसी बात पर तीमारदार आक्रोशित हो गए। तीमारदारों ने उसे लोहिया अस्पताल गेट से मुख्य गेट तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
कुछ तीमारदारों ने लोहिया गेट के बाहर अस्थायी दुकानों में से बांस निकालकर चालक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में मौजूद पुलिस फोर्स लोहिया गेट पर पहुंचा। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को जीप में बैठा लिया और उसे ले गए। तीमारदारों के जाने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस चालक को छोड़ दिया।