{"_id":"5c168f7abdec2253a60d6242","slug":"pradhan-beaten-for-accepting-money-in-the-name-of-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर पैसा लेने आरोप लगा प्रधान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास के नाम पर पैसा लेने आरोप लगा प्रधान को पीटा
Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
gaurav gaurav
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के नाम पर 60 हजार रुपये लेने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रधान को दौड़-दौड़ाकर पीटा। प्रधान व उनके साथी कार छोड़कर भाग गए। प्रधान व एक ग्रामीण की बेटी ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मारपीट में एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए।
ग्राम पंचायत सरपारपुर के मजरा नगरिया में सड़क निर्माण चल रहा है। प्रधान पप्पू यादव रविवार को नगरिया में ड्रम आदि सामान लेने के लिए अपने साथी राकेश कुमार के साथ कार से पहुंचे। इसी दौरान गांव के जगन्नाथ के पुत्रों ने प्रधान को रोक लिया।
उन्होंने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के लिए 60 हजार रुपये ले लिए लेकिन आवास अभी तक नहीं मिला है। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज होने लगा। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने प्रधान को घेर लिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रधान और उनके साथी किसी तरह वहां से बचकर कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रधान ने थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को थाने ले आई। कुछ ही देर में जगन्नाथ की पुत्री लक्ष्मी देवी भी थाने पहुंच गईं। उन्होंने प्रधान पर मारपीट करने के साथ झाले छीनने का आरोप लगाया।
प्रधान ने जगन्नाथ समेत छह लोगों और लक्ष्मी देवी ने प्रधान पप्पू यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी एसओ विजेंद्र पाल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।