फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pour kerosene blew daughter in law for dowry

दहेज के लिए बहू को केरोसिन डालकर फूंका

Wed, 10 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pour kerosene blew daughter in law for dowry
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को केरोसिन डाल कर जला
विज्ञापन
दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर पहुंचे पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव भुड़िया निवासी अनिल कुमार ने बेटी रिंकी की शादी थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव बाबरपुर निवासी सुमित कुमार के साथ 7 मई 2013 को की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। सूचना पर मायके वालों ने बेटी की ससुराल आकर

समझाबुझा कर मामले को शांत कर दिया था। इनके बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हो गया था। इस पर रिंकी के पिता अनिल कुमार ससुराल आए थे। मंगलवार को वह वापस चले गए थे। इस दौरान महिला की संदिग्ध हालात में आग लगाने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर रिंकी का पिता अनिल और परिवार के लोग मौके पर जा पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम

मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की जला कर मार डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुमित, ससुर गोपाल, सास सुशीला देवी समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed