फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police in front of the heavy firing

पुलिस के सामने ही जमकर फायरिंग

Fri, 26 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police in front of the heavy firing
जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान पुलिस के
विज्ञापन
सामने ही एक पक्ष ने फायरिंग और पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। अब समझौते की सिफारिशें शुरू हो गई हैं। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा भी बरामद किया है।

मोहल्ला कटराबू अली खां निवासी सुऐब खां की मोहल्ले के ही मकसूद से जमीन की रंजिश है। इन दोनों में मुकदमेबाजी भी चल रही है। ये जमीन कुछ समय पहले जिला आगरा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी आफाक अहमद उर्फ मुन्ना को बेच दी गई थी। शुक्रवार की सुबह आफाक अहमद कर्मचारियों को लेकर जमीन पर निर्माण कार्य के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर सुएब अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।

इन्होंने यहां निर्माण कराने से रोका। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आफाक ने इसकी जानकारी मकसूद को दी तो वह लोग भी आ गए। यहां  देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। मारपीट की जानकारी पर नखास चौकी प्रभारी मोहम्मद आसिफ फोर्स के साथ पहुंच गए।

यहां उनके सामने ही  सुएब खां पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग व  पथराव होेने लगा। चौकी प्रभारी ने इसकी जानकारी दी तो कुछ ही समय में सीओ सिटी वाईपी सिंह व फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग होते देखकर पुलिस ने भी असलहे निकाल लिए।

पुलिस ने इस मामले में सुएब, उनके चाचा सलीम अहमद, रहीस अहमद, चचेरे भाई जुवीन, मून को हिरासत में ले लिया। सलीम ने बताया कि जिस जमीन को बेचा गया, वह उनकी है। इस पर मुकदमेबाजी भी चल रही है। वहीं आफाक अहमद खां ने बताया कि यह जमीन उन्होंने मकसूद से खरीदी है।

वह इस जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने के लिए निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी सुएब पक्ष से फायरिंग और पथराव कर दिया गया।

 पुलिस ने कद्दावर नेता के दबाव  के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने सुएब,  चाचा सलीम, रहीस अहमद तथा दूसरे पक्ष से गुलजार को शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। इसके साथ ही पुलिस ने इस घटना में रेहाना पत्नी रहीस, सैफ, जुबैर, अनस और जरहान बेगम पत्नी सलीम तथा दूसरे पक्ष से महमूद, मोहम्मद इमरान को भागा हुआ दिखाया है।

मोहल्ले वालों ने तोड़ा शौचालय
फर्रुखाबाद। दिनदहाड़े फायरिंग होने से आक्रोशित मोहल्ले वालों ने सुएब के शौचालय और टीनशेड को तोड़ दिया। यह देखकर पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे मोहल्ले वालों को समझाकर मामले को शांत किया।

पुलिस से हुई हाथापाई
फर्रुखाबाद। घटना के बाद पुलिस फोर्स सुएब को पकड़ने पहुंची। सुएब के परिवार की महिलाओं ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस से हाथापाई कर दी। पुलिस ने आनन फानन में सुएब को सरकारी जीप में बैठा लिया और कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed