{"_id":"5c9d0fffbdec22143e2c6576","slug":"pikko-babu-s-bookmaker-suspects-employees-of-robbery-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिक्को बाबू के मुनीम से लूट में कर्मचारियों पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिक्को बाबू के मुनीम से लूट में कर्मचारियों पर शक
Thu, 28 Mar 2019 11:48 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
demo
नगर के प्रमुख उद्योगपति पिक्को बाबू के मुनीम के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार रात एसपी, एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को गोदाम के कर्मचारियों पर शक है। वहीं, डीसीएम चालक और मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
नगर के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी प्रमुख उद्योगपति चंद्रप्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू के बड़े पुत्र उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल के यहां गांव जौरा निवासी मुकेश श्रीवास्तव मुनीम हैं। बुधवार की शाम मुनीम हरदोई से ज्ञान डेयरी के तीन लाख रुपये वसूली कर डीसीएम से याहियापुर रोड स्थित तंबाकू गोदाम के पास उतरे और वहां से बाइक से रुपये लेकर उद्योगपति के घर जा रहे थे। गोदाम से चंद कदम दूर दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उनके आगे बाइक अड़ा कर फायर किया और तीन लाख रुपये से भरा थैला लूट कर भाग गए। एक बाइक पर सवार लुटेरे याहियापुर व दूसरी बाइक पर सवार लुटेरे कंपिल रोड की ओर भाग गए।
बुधवार रात एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ अखिलेश राय ने गोदाम व घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने मुनीम से पूछताछ की। साथ ही अन्य कर्मचारियों व डीसीएम के चालक से भी पूछताछ की। मुनीम मुकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। पुलिस गोदाम के कर्मचारी व कुछ अन्य संदिग्ध लोगों की काल डिटेल खंगालने में जुटी हैै। पुलिस को गोदाम के कर्मचारी व कुछ अन्य लोगों पर शक है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस की नजर में नहीं बच सकते हैं।
घटना के खुलासे को स्वाट टीम सक्रिय
कायमगंज। प्रमुख उद्योगपति के मुनीम से हुई लूट के मामले में खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को भी जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को घटनास्थल के पास स्वाट टीम प्रभारी ने दुकानदारों से अलग-अलग पूछताछ की। एक वेल्डिंग दुकानदार ने बताया कि घटना के समय उनकी दुकान पर जेनरेटर चल रहा था। इस लिए वह फायर की आवाज नहीं सुन सका। घटना के कुछ देर बाद चहलकदमी हुई। पुलिस व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। स्पेलर दुकानदार ने बताया कि एक फायर की आवाज सुनी। मुनीम दौड़ते हुए उनकी दुकान के सामने से निकले। उन्होंने बताया कि लूट हो गई है। कुछ देर बाद गोदाम के कर्मचारी आ गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। ब्यूरो