फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Palladar's death, family members jammed on highway

पल्लेदार की मौत, परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम

Sun, 22 Oct 2017 11:44 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 22 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Palladar's death, family members jammed on highway
मार्ग दुर्घटना के बाद इटावा बरेली हाई वे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
साइकिल से दवा लेने जा रहे पल्लेदार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू बोलेरो बिजली के पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में घुस गई। जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। ये लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में सपा नेता और अफसरों के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी मुकेश सक्सेना (40) पुत्र भानचंद्र पीसीएफ गोदाम में पल्लेदारी करता था। तबियत खराब होने पर रविवार को वह साइकिल से इटावा-बरेली हाईवे पर शारदा कोल्ड स्टोरेज के पास डॉक्टर से दवा लेने घर से निकाला था। कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पार कर रहा था कि मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बेकाबू हुई बोलेरो ट्यूबवेल की हौदिया और बिजली के पोल को तोड़ती हुई गड्ढे में जा घुसी। चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पल्लेदार की मौत की खबर पर परिवार के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर इटावा-बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने शव को हटवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर कोतवाल ने आला अफसरोें को सूचना दी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अजीत सिंह, एएसपी त्रिभुवन सिंह और फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने भी जाम को खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि मुकेश पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जाम की सूचना पर सपा नेता दृगपाल सिंह यादव उर्फ बॉबी भी आ गए। सपा नेता ने 51 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार की ओर से जो भी मदद होगी मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी। इसके बाद लोगों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। पुलिस आनन फानन में शव पोस्टमार्टम ले गई। जाम लगाने से हाईवे पर दोनों तरफ लंबी लंबी वाहनों की कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed