फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order of FIR on clerk of stadium

स्टेडियम के लिपिक पर एफआईआर के आदेश

Wed, 30 Aug 2017 11:42 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 30 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Order of FIR on clerk of stadium
स्टेडियम के बारे में उप जिला क्रीड़ाधिकारी से जानकारी करते क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी को स्टेडियम के निरीक्षण में कई कमियां मिलीं। उन्होंने उप क्रीड़ाधिकारी को बिना चार्ज दिए वीआरएस लेने वाले लिपिक के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में छोटी-छोटी कई कमियां मिलीं। स्टेडियम में लिपिक के पद पर नरेंद्र सिंह की तैनाती थी। लिपिक ने वीआरएस ले लिया है। एक वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी स्टोर रूम पर लिपिक का कब्जा है।
विज्ञापन


इससे खिलाड़ियों व कोच को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होेंने उप क्रीड़ाधिकारी को लिपिक के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मल्टी जिम को ठीक कराने, प्रशिक्षण स्थान को दुरुस्त कराने, भारोत्तोलन के लिए अस्थायी हॉल बनाने, क्रिकेट केज बनाने समेत कमियों को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में कमियों को दूर करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। अक्टूबर में फिर निरीक्षण करेंगे। जिला उप क्रीड़ाधिकारी रुचिर गौरव ने बताया कि लिपिक के तानाशाही रवैए की रिपोर्ट जल्द खेल निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed