{"_id":"58efc0044f1c1bbc7fcf74ee","slug":"neighbors-killed-by-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से भतीजे की मौत, बुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से भतीजे की मौत, बुआ घायल
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खड़े बुआ व भतीजे को तेज रफ्तार से जा रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, यहां पर भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव निमऊ निवासी रामसूरत (40) पुत्र रामप्यारे का एक मकान अल्हागंज कस्बे में भी है। रामसूरत की बुआ ईश्वरी देवी पत्नी सियाराम कुछ दिन पहले अल्हागंज आई थी। गुरुवार दोपहर बुआ व भतीजे घर के बाहर खड़े हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी।
इससे वे उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। इस दौरान चालक वाहन लेकर भाग गया। घायलों को आनन फानन में अल्हागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवार के लोग ले गए। यहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने रामसूरत को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज जारी है। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।