{"_id":"594c104c4f1c1b5e1b8b464b","slug":"missing-village-corps-arrives-at-the-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण सीओ के बंगले पर पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता ग्रामीण सीओ के बंगले पर पहुंचा
ब्यूरो, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीओ आवास के बाहर मौजूद अपहृत ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार दिन पूर्व फतेहगढ़ चौराहे से लापता हुआ ग्रामीण सीओ कायमगंज के बंगले पहुंचा। ग्रामीण ने खुद के अपहरण हो जाने की कहानी बताई। उसके अपहरण की कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गंाव सिठौली निवासी 40 वर्षीय नरवेश गुरुवार को बदहवास हालत में सीओ नरेश कुमार के बंगले पर पहुंचा। उसने सीओ को बताया कि सोमवार को वह अपने काम से एआरटीओ आफिस फतेहगढ़ गया था। वापस आते समय फतेहगढ़ चौराहे के पास बुलैरो सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। हाथ पैर बांधकर चार दिन तक गुप्त स्थान पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान बदमाश आपस में बातचीत कर रहे थे कि वे लोग गलत आदमी को उठा लाए हैं।
गुरुवार सुबह बदमाश कोतवाली क्षेत्र के गंाव रुटौल के पास एक आम के बाग में उसकी शर्ट से हाथ पैर बांधकर छोड़ गए। जैसे तैसे वह बंधनमुक्त हुआ और वहां से निकल रहे एक बाइक सवार की मदद से वह यहां तक पहुंचा है। फिलहाल पुलिस को जानकारी देने के बाद नरवेश परिजनों के साथ घर चला गया।
विज्ञापन
सीओ नरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण के अपहरण की कहानी संदिग्ध प्रतीत होती है। फिर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।