{"_id":"590b7a744f1c1ba874442d52","slug":"love-couple-doubted-the-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी युगल ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी युगल ने जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक व युवती ने जान दे दी। दोनों के परिजनों ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। वहीं गांव वालों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि बुधवार की रात बाबरपुर निवासी युवती रेनू ने फांसी लगाकर जान दे दी।
गुरुवार को उसके परिजनों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गुरुवार को इसी गांव के युवक राम सिंह की भी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि युवक व युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
किसी बात को लेकर पहले युवती ने जान दी तो उसका पता चलने पर युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। इस पर वह पुलिस बल के साथ गांव गए तो युवती के घर पर कोई भी नहीं मिला। वहीं युवक के परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि युवक की मौत फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुई है। अभी तक मामले में किसी ने कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है। किसी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। जांच के बाद न्यायोचित कार्रवाई की जा रही है।