फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lie gun shot, bike and purse to the son of Sepoy

सिपाही के बेटे को मारी गोली, बाइक और पर्स लूटा

Mon, 09 Jul 2018 11:40 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lie gun shot, bike and purse to the son of Sepoy
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
बाइक से फर्रुखाबाद स्टेशन जाते समय सिपाही के बेटे को गोली मारकर लुटेरे बाइक और पर्स लूट ले गए। स्वाट सिपाही ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे नर्सिंगहोम ले गए। लूट की घटना पर एएसपी ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के जोगपुर निवासी जितेंद्र सिंह चौहान कानपुर नगर के कल्याणपुर थाने में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र अभय उर्फ शुभम चौहान (24) रविवार को बाइक से पत्नी ज्योति को लेकर साढ़ूू गौरव राठौर के यहां मोहम्मदाबाद के सकवाई में होने वाले जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। सोमवार की सुबह चार बजे अभय सिंह बाइक से फर्रुखाबाद स्टेशन जाने के लिए निकला था। इटावा बरेली हाईवे गैस प्लांट और प्रभात ढाबा के बीच बाइक और बोलेरो सवार लुटेरों ने फायर झोंक दिया। वह फायर मिस हो गया। अभय भागा तो लुटेरों ने दूसरा फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी। लुटेरे अभय का पर्स और बाइक लूट ले गए।
विज्ञापन


घायल ने मोबाइल से अपने परिचित स्वाट के सिपाही सतेंद्र सिंह और परिजनों को सूचना दी। सिपाही ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ अखिलेश राय घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। घायल के भाई विनय चौहान ने बताया कि पर्स में चार, पांच हजार रुपये होंगे। उसने बताया कि उसका एक मकान मऊदरवाजा के नगला खैरबंद में है। वहां पर भाई बाइक खड़ी करने के बाद ट्रेन को पकड़ता। उसने बताया कि भाई को अहसास हो गया था कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। एक बार बाइक रोकी तो पीछे से आ रही बोलेरो और बाइक वाले ने भी अपने वाहन रोक लिए थे। उसका भाई नौकरी के लिए कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अभय सिंह के चाचा राजेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो बाइक सवार और दो बोलेरो सवार लुटेरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed