{"_id":"56e9aa2d4f1c1b59758b4761","slug":"labour-came-to-missing-man-recovered-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने आया युवक लापता, शाम को बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी करने आया युवक लापता, शाम को बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मजदूरी करने आए युवक का टाटा मैजिक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने कटरी क्षेत्र में कांबिंग की। शाम को युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे गांव तौफीक की मढ़ैया से बरामद कर लिया गया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। सीओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थाना नवाबगंज के गांव सिरौली नगला मन्नी निवासी यशपाल प्रजापति पुत्र महिपाल थाना मऊदरवाजा के गांव नूरपुर में स्थित चिप्स के कारखाने में मजदूरी करता है। यहां पर उसके गांव के अन्य युवक भी काम करते हैं। बुधवार की सुबह यशपाल काम करने के लिए साइकिल से आया था। इस दौरान उसकी साइकिल का पैडल टूटने पर वह सही करने के लिए जसमई बाईपास स्थित साइकिल की दुकान पर ले जा रहा था।
विज्ञापन
उसी समय टाटा मैजिक पर सवार बदमाशों ने यशपाल को पकड़ लिया और उसे साइकिल समेत गाड़ी में डाल लिया। इस दौरान यशपाल ने अपने मालिक रामपाल यादव और रिश्तेदार अशोक को मोबाइल से अपने अपहरण की जानकारी दी। यशपाल का अपहरण होने की जानकारी होने पर रामपाल यादव ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मजदूर के मोबाइल नंबर को लेकर उसे सर्विलांस पर लगा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सर्विलांस के जरिये उस मोबाइल नंबर का लोकेशन थाना शमसाबाद के गांव तौफीक की मढ़ैया में मिला। पुलिस कटरी इलाके में कांबिग करने लगी है।
विज्ञापन
शाम 6 बजे एसओ सुनील यादव और उनकी टीम ने यशपाल को थाना शमसाबाद के गांव तौफीक की मढ़ैया से बरामद कर लिया। सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। उसका कई जगह लोकेशन मिले। बाद में तौफीक की मढ़ैया में मिलने की जानकारी पर टीम उसे थाने ले आए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसे यहां छोड़ कर फरार हो गए थे। अपहरण के दौरान पांच बदमाश थे। बाद में दो चले गए और तीन उनके साथ बने रहे।