फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelry thieves broke the window of the house took

मकान की खिड़की तोड़ कर चोर ले गए जेवर

Mon, 19 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jewelry thieves broke the window of the house took
मकान की खिड़की तोड़ कर चोर घर में घुस गए। चोराें ने कमरे में रखी अलमारी
विज्ञापन
से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।  सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

शहर के मोहल्ला गुंजन बिहार कालोनी निवासी सर्वेश कुमार रविवार को अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ शुकरुल्लापुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। घर में उनकी बेटी शिल्पी, शिवानी थीं।  रात में चोरों ने मकान की खिड़की को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। सो रही लड़कियों के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खोल कर उसमें से नगदी और जेवर पार कर दिए।

सुबह जानकारी होने पर बच्चियों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों मकान में घुसे और उनके कमरे की कुंडी खोली। बाहर निकलने पर देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है और उसमें रखी आलमारी तोड़ी गई है। बच्चियों ने तत्काल मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

सर्वेश ने बताया कि चोर घर से 50 हजार रुपये और करीब एक लाख रु पये की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर दी। इसके बाद भी देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। शहर क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की वजह से चोरों के हौंसले बुलंद हैं और वे एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed