{"_id":"3f55a11fa8950177c59d551d1855afd3","slug":"jewelry-store-robbery-by-breaking-a-window-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान की खिड़की तोड़ कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान की खिड़की तोड़ कर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिड़की तोड़कर सराफा दुकान में घुसे चोर हजारों रुपये की कीमत के जेवर और
विज्ञापन
नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहरीर के
बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला
सूफी खां निवासी नन्हूं वर्मा की शहर के मोहल्ला सेठ गली में सराफा दुकान
है। शनिवार की शाम नन्हूं वर्मा दुकान बंद कर घर चले गए।
रात को चोराें ने दुकान में लगी लकड़ी की खिड़की तोड़ दी। इसके जरिए अंदर घुसकर काउंटर से चोराें ने सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने दुकान की अलमारी भी खोलने का प्रयास किया। रविवार की सुबह दुकान के पड़ोसी विमल कुमार दुकान की खिड़की खुली देखी। विमल ने इसकी सूचना नन्हूं को मोबाइल पर दी। नन्हूं मौके पर पहुंचे। चोरी की सूचना पर
दुकानदारों की भीड़ लग गई। सराफा दुकान में चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की घटना से दुकानदारों में नराजगी है। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दुकानदार ने बताया कि चोर उसके यहां से 15 हजार रुपये नगद और करीब 35 हजार रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।