फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In the division of land, the father beat him,

जमीन के बंटवारे में पिता को पीटा,

Fri, 09 Mar 2018 11:44 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 09 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज। जमीन के बंटवारे से नाराज बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। पिटाई से चोटिल पिता ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराकर मामला रफादफा कर दिया। पुलिस के जाते ही पिता के छप्पर में आग लग गई। उसने बेटे पर ही घर में आग लगाने का आरोप लगाया जबकि पुलिस के अनुसार बेटे को फंसाने के लिए आग खुद ही लगाई गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी रामप्रकाश पाल गांव से बाहर रहते हैं। गुुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर रामप्रकाश व उनका अपने पुत्र से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुत्र ने पिता को मारपीट कर उनके छप्पर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने मामले को रफा-दफा करा दिया। पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र ने छप्पर में आग लगा दी। एसएसआई आरएस वर्मा ने बताया कि मामला जमीन के बंटवारे का है। पुत्र को फंसाने के लिए रामप्रकाश की पुत्री ने ही छप्पर में आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed