फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illicit relations was murdered Hukum

अवैध संबंधों में हुई थी हुकुम की हत्या

Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 10 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Illicit relations was murdered Hukum
नलकूप की रखवाली करने के लिए निकले ग्रामीण की हत्या का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। टकोरा से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ मृतक की पत्नी और रिश्तेदार प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना शमसाबाद के गांव शेरइया प्रहलादपुर निवासी हुकुम सिंह राजपूत 7 अगस्त को अपने नलकूप की रखवाली करने के लिए घर से बाहर निकला था। इस दौरान हुकुम सिंह की टकोरा से वार कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मुखिया के खेत के पास चकरोड पर मिला था। मृतक के भाई चरन सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या की वजह

प्रेम प्रसंग मान रही है।  सोमवार को पुलिस ने इस मामले में गांव के ही महेश पुत्र झब्बू सिंह राजपूत और मृतक की पत्नी नीरज कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टकोरा भी बरामद कर लिया।  पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान एएसपी रामभवन चौरसिया ने बताया कि चचेरी बुआ के लड़के महेश से हत्या से तीन महीना पहले हुकुम की पत्नी के

अवैध संबंध हो गए थे। दो महीने पहले हुकुम ने दोनों को मकान में एक साथ देख लिया था। इस पर काफी विवाद हुआ था। बाद में नाते रिश्तेदारों ने बीच में पड़ कर मामले को शांत कर दिया था। महेश ने भी माफी मांग ली थी। घटना वाले दिन भी दोपहर के समय महेश और नीरजकुमारी को मकान में देख वह बिगड़ गया। इस बीच महेश ने हुकुम की पत्नी के

साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। शमसाबाद एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि घटना वाले दिन महेश और हुकुम सिंह गांव में ही सुमेर सिंह के यहां दावत खाने गए थे। यहां से लौटने पर महेश फिर से उससे माफी मांगने लगा।  इसके बाद वह पीछे-पीछे चल दिया। हुकुम सिंह ने उसे दोबारा घर न आने की चेतावनी दी। इसके बाद वह नलकूप

की ओर जाने लगा। रास्ते में महेश ने उस पर टकोरा से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह यहां से घर पर आ गया था। एसओ ने बताया कि  दोनों ने घटना को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed