{"_id":"56f041184f1c1bd819f14d24","slug":"if-wages-were-beaten-lee-hanging-on-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर पिटा तो लगा ली फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगने पर पिटा तो लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी मांगने पर खेत मालिक ने दलित युवक को पीट दिया। इससे आहत मजदूर ने फांसी लगा ली। पत्नी ने खेत मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी मनोज जाटव (25) पुत्र रामसनेही मजदूरी करता था। उसने गांव सोना जानकीपुर निवासी कल्लू यादव के खेत में काम किया था।
मनोज ने सोमवार को कल्लू यादव से मजदूरी के 200 रुपये मांगे। आरोप है कि कल्लू ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और पिटाई कर दी। इससे आहत मनोज ने दोपहर को बिजेंद्र यादव के बाग में एक पेड़ पर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
बाग में शव लटका देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी मनोज के घरवालों को दी। पत्नी सपना देवी रोती बिलखती बाग में पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ लेखराज, एसओ नरेंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पत्नी ने पुलिस अफसरों को बताया कि पति मनोज ने कल्लू की पिटाई से आहत होकर आत्महत्या की है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।