फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband beaten on opposing tampering

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा

Sat, 01 Apr 2017 12:03 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten on opposing tampering
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। हैंडपंप पर पानी भरने गई युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। इसकी शिकायत करने पर दबंगों ने युवती के चाचा व चाची के साथ मारपीट की। पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली युवती शुक्रवार की शाम मोहल्ले में ही स्थित हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी।

इस बीच मोहल्ले के ही युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। किसी प्रकार युवती वहां से भाग कर अपने घर पर पहुंची। यहां पर युवती ने अपने चाचा को इसकी जानकारी दी। सूचना पर चाचा ने आरोपी के घर पर जाकर शिकायत की। इसी बात से आक्रोशित युवक ने अपने साथियों के साथ चाचा के घर में घुस गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट होते देखकर चाची बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मारपीट कर हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाना पुलिस को दी। एसओ संजीव राठौर ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed