फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl dancing to the roof while dancing, death

नाचते समय छत से गिरी बालिका, मौत

Sat, 15 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girl dancing to the roof while dancing, death
डेमो - फोटो : demo pic
दुर्गा मंदिर की छत पर हो रहे जागरण में गुरुवार रात नृत्य करते समय बालिका नीचे गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव कुइंयासंत निवासी रामवीर के मकान के पास स्थित दुर्गा मंदिर की छत पर देवी जागरण था। धर्मवीर और उसकी घर की महिलाओं के साथ ही उसके बेटी छंगो कुमारी (5) भी जागरण देखने गई थी।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे नाचते समय छंगो देवी छत से नीचे गिर कर घायल हो गई। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर लौट आए। शव देख मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस को बताए बगैर शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed