{"_id":"58d9527a4f1c1b442363e25d","slug":"from-a-house-in-choughda-property-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौघड़ा में एक घर से लाखों की संपत्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौघड़ा में एक घर से लाखों की संपत्ति चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद सेफ में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने कटरी के गांव चौघड़ा में 80 हजार रुपये सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली क्षेत्र के कुआखेड़ा चौकी के अंतर्गत गांव चौघड़ा निवासी रामऔतार परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे। चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और जीने के रास्ते होकर नीचे जा पहुंचे।
इसके बाद शातिर चोर दबे पांव कमरे में जा पहुंचे और वहां सेफ व बक्सों का ताला तोड़ा। सेफ में रखा कीमती सामान व एक बक्सा उठा ले गए। सोमवार सुबह जब चार बजे घर की महिलाएं जागीं और वह कमरे में गई तो उन्हें चोरी का पता चला। चीखपुकार मच गई।
सेफ व बक्सों का सामान बिखरा था। तभी किसी ने बताया कि एक खाली बक्सा रामरतन के खेत में पडा है। रामऔतार परिवारीजनों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि चोर कीमती सामान ले गए हैं। वह खाली बक्सा घर उठा लाए। मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जहां पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोर 80 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, बच्चे के सोने का ताबीज, चार जोड़ी पायल, एक करधनी, खडुआ, चांदी के गुच्छे, तीन मोबाइल चुरा ले गए हैं। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और जांच की। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।