{"_id":"590f5c364f1c1b4754851030","slug":"four-year-old-girl-was-killed-by-drowning-in-a-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डुबोकर चार साल की बच्ची को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डुबोकर चार साल की बच्ची को मार डाला
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वहशी युवक घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को लड्डू दिलाने के बहाने ले गया और तालाब में डुबोकर मार डाला। उसका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनवाई है।
युवक के खिलाफ फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार रात की यह घटना राजेपुर थाने के उजरामऊ गांव की है।
उजरामऊ निवासी श्रीराम जाटव की बेटी उजाला शनिवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। गांव के कुलदीप की बहन की बारात आई थी। इसी बीच गांव का ही युवक संजू जाटव लड्डू का लालच देकर बच्ची को ले गया। कई लोगों ने उसे बच्ची को ले जाते देखा।
विज्ञापन
इधर बालिका के लापता होने पर खोजबीन हुई तो पता चला कि उसे संजू ले गया है। परिवारवाले संजू के घर गए तो उसने कोई साफ जवाब नहीं दिया। इस पर थाना पुलिस से शिकायत की गई, पर पुलिस भी चुप्पी साधे रही।
रविवार तड़के गांव के ही तालाब में बालिका का शव उतराता मिला। सूचना पर आए सीओ अमृतपुर देवेंद्र कुमार और प्रभारी एसओ सीएल दिवाकर ने जांच पड़ताल के बाद बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के बाबा जगन्नाथ की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने छापेमारी की, पर आरोपी का सुराग नहीं मिला। प्रभारी एसओ ने बताया कि तालाब के पास मिली संजू की चप्पलों को भी सील किया गया है। डॉक्टर मनोज पांडेय और डॉक्टर प्रशांत चौहान के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में डूबने से बच्ची की मौत की पुष्टि की है। बलात्कार की आशंका में स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है।