{"_id":"d3f3072850e4e1d1477c9f24faa55eed","slug":"fire-in-old-enmity-sigh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में ग्रामीण पर झोंका फायर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में ग्रामीण पर झोंका फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। पुरानी रंजिश में हमलावरों ने ग्रामीण को पीटकर फायर झोंक दिया। पीड़ित ने पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। उधर, गांव कनकौली में चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला जोत निवासी राजीव सिंह और रामगोपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार को राजीव सिंह गांव में ही पब्लिक स्कूल के भवन का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान रामगोपाल साथियों के साथ लाठी डंडों और तमंचे से लैस होकर आए और राजीव सिंह को पीटना शुरू कर दिया। राजीव सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उनके ऊपर फायर भी किया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। राजीव सिंह ने रामगोपाल, गुड्डू, महावीर, इनका पुत्र अजयप्रताप सिंह और महादेव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव कनकौली निवासी सोनू ने गांव के ही बलवीर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि सोनू शनिवार को सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में चुनावी रंजिश को लेकर बलवीर गालियां देने लगा। विरोध करने पर पीट दिया। सोनू ने आरोप लगाया कि बलवीर उसके पास से रुपये भी छीन ले गया।
विज्ञापन